चिरंजीवी से अल्लू अर्जुन तक, चाहने वालों ने पावर स्टार को किया बर्थडे विश, बारिश-बाढ़ से मेकर्स का प्लान हुआ फेल

हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार और वर्तमान में आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण आज, 2 सितंबर 56 साल के हो गए हैं. इस बड़े दिन पर पावर स्टार को हर तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाइयां आ रही हैं. साउथ मेगास्टार चिरंजीवी से लेकर आरआरआर सुपरस्टार राम चरण, पुष्पराज अल्लू अर्जुन जैसे सितारों ने पावर स्टार को विश किया है. वहीं, पवन कल्याण की आने वाली फिल्मों के लेकर मेकर्स ने भी जानकारी दी है.

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने पवन कल्याण को बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. एक्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर स्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, ‘पावर स्टार और डिप्टी सीएम को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं’.

चिरंजीवी

एक्टर-राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता चिरंजीवी ने अपने छोटे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. मेगास्टार ने अपने एक्स पर एक फैमिली फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, ‘कल्याण बाबू, हर साल आपका जन्मदिन होता है. लेकिन, यह जन्मदिन बहुत खास हो. ऐसे समय में जब आंध्र के लोग चाहते हैं, उनके जीवन में एक ऐसा नेता, जो बड़े बदलाव लाए, वे उनके परिवार के सबसे बड़े बच्चे के रूप में आए. उन्होंने आपको राजनीति में नैतिकता, ईमानदारी, स्थिरता और प्रतिबद्धता वाले नेता के रूप में अपने जीवन में लाया है. अपने दिल में जगह दी है. यह स्थिर है. हमें इन दिनों आप जैसे नेता की जरूरत है. चमत्कार होना चाहिए. मेरे साथ आंध्र के सभी लोगों का मानना ​​है कि केवल आप ही यह कर सकते हैं. जन्मदिन मुबारक, प्रिय आयुष्मान भव’.

राम चरण

वहीं राम चरण ने अपने अंकल पवन कल्याण को स्पेशल मैसेज के साथ बर्थडे विश किया है. उन्होंने एक्स पर अपने अंकल की मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘हमारे पावर स्टार पवन कल्याण गारु को हैप्पी बर्थडे. आपकी ताकत, समर्पण और जरूरतमंदों के प्रति करुणा ने हमेशा मुझे और कई अन्य लोगों को भी प्रेरित किया है. मुझे यकीन है, आपके निस्वार्थ कार्य, आपका नेतृत्व, सामाजिक न्याय की वकालत करने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने पर समर्पित ध्यान और आंध्र प्रदेश में वंचितों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक है. भगवान आपका मार्गदर्शन करते रहें और आपको आशीर्वाद दें और आपको और अधिक शक्ति प्रदान करें’. राम के इस ट्वीट को उनकी पत्नी उपासना ने रिट्वीट किया है.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button