Free Spine Surgery Camp: बिलासपुर में इतिहास रचा जाएगा, 16 जनवरी को निशुल्क स्पाइन सर्जरी शिविर

प्रशासन की संवेदनशील पहल,रीढ़ के मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज...

बिलासपुर के सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में (Free Spine Surgery Camp) रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए 16 जनवरी को निशुल्क स्पाइन सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कुमार साहब स्वर्गीय दिलीप सिंह जुदेव शासकीय सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित होगा। इस विशेष शिविर में स्पाइन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रसिद्ध स्पाइन सर्जन डॉ. भोजराज मरीजों की सर्जरी करेंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सिम्स के अस्थि रोग विभाग द्वारा बुधवार और शनिवार को मरीजों की जांच की गई, जिसमें स्पाइन सर्जरी की आवश्यकता वाले 5 मरीजों का चयन किया गया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल की पहल, बिलासपुर को मिला निशुल्क स्पाइन सर्जरी शिविर, (Free Spine Surgery Camp) 

चयनित मरीजों की न्यूरोसर्जन से जांच कर उन्हें सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। इस निशुल्क शिविर से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और भारी खर्च से भी बचाव होगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस शिविर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन और शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों का सहयोग भी मिल रहा है। इस शिविर का नेतृत्व सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. भानू प्रताप सिंह, सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश और सिम्स अधीक्षक डॉ. लखन सिंह करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई