50 हजार की ठगी: बिलासपुर में युवक को नकली नोटों का झांसा देकर लगाया चूना

बिलासपुर जिले से एक हैरान करने वाला ठगी का मामला सामने आया है। लोखंडी गांव के रहने वाले युवक अभिषेक पटेल के साथ 50 हजार रुपये की ठगी हो गई। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा में हुई।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक जब बैंक में पैसे जमा करने गया था, तभी दो अजनबी लोग उसके पास आए। एक ने कहा कि वह उसे 2 लाख रुपये ट्रांसफर करेगा, लेकिन बदले में कुछ कैश चाहिए। वहीं दूसरा शख्स खुद को अंजान बताकर अभिषेक की मदद करने लगा और भरोसा दिलाया कि वह इसमें फायदा कमा सकता है।

ठगों ने अभिषेक को लालच दिया कि वह 1 लाख रुपये तक कमा सकता है। इसी लालच में आकर अभिषेक ने 50 हजार रुपये उन्हें दे दिए। बदले में ठगों ने उसे नकली नोटों से भरा एक पैकेट पकड़ा दिया।

जब अभिषेक ने पूछा कि वह कैसे यकीन करे कि पैसे ट्रांसफर होंगे, तो ठगों ने उसे बहला-फुसलाकर एक ऑटो में बैठा दिया और खुद मौके से फरार हो गए। बाद में जब अभिषेक ने पैकेट खोला, तो उसमें सिर्फ कागज भरे हुए थे।

ठगी का अहसास होते ही अभिषेक ने तुरंत सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अब बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button