Fraud:रायपुर में प्लॉट और घर दिलाने के नाम पर ठगी, डेवलपर पर 50 लाख की पेनाल्टी

Fraud: रायपुर। प्लॉट खरीदने और घर बनवाने के नाम पर लोगों को टीवी, एसी और मॉड्यूलर किचन जैसे लुभावने ऑफर देकर ठगने वाले SHAILY ESTATES & DEVELOPERS के राकेश कुमार सोनी पर रेरा (RERA) ने 50 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई है।

शहर के कई लोगों ने मारुति इंफ्रा सिटी में प्लॉट खरीदकर SHAILY ESTATES & DEVELOPERS से घर बनवाने का एग्रीमेंट किया था। कंपनी ने लोगों को भरोसा दिलाने के लिए टीवी, एसी और मॉड्यूलर किचन फ्री में देने का ऑफर दिया। लेकिन आधा काम करने के बाद ही ठेकेदार फरार हो गया और लोगों को अधूरे मकान के साथ छोड़ दिया।

पीड़ित परिवारों ने जब कई बार शिकायत की और जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने रेरा (RERA) का दरवाजा खटखटाया। लेकिन जांच में सामने आया कि SHAILY ESTATES & DEVELOPERS रेरा अप्रूव्ड नहीं था।

रेरा ने ठोकी 50 लाख की पेनाल्टी

रेरा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डेवलपर पर 50 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई और उसे 45 दिनों के भीतर रकम जमा करने का आदेश दिया। यदि इस अवधि में राशि जमा नहीं की जाती, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ठगी के ऐसे मामलों से बचने के कुछ तरीके 

प्रोजेक्ट खरीदने से पहले RERA वेबसाइट पर बिल्डर की जानकारी जरूर जांचें।

लुभावने ऑफर्स से बचें और लिखित दस्तावेजों की जांच करें।

बिल्डर और प्रोजेक्ट का पिछला रिकॉर्ड जरूर देखें।

सभी एग्रीमेंट्स को अच्छे से पढ़ें और कानूनी सलाह लें।

पीड़ित परिवारों की रेरा से अपील 

पीड़ित परिवारों ने रेरा से अपील की है कि इस मामले में जल्द से जल्द न्याय मिले। साथ ही, प्रशासन से मांग की गई है कि ऐसे ठग बिल्डरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे कोई और ठगी का शिकार न हो। शहर में यह पहली बार नहीं है, जब प्लॉट और घर दिलाने के नाम पर ठगी की गई हो। इसलिए सावधान रहें और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कोई निवेश करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई