Fraud:10,000 करोड़ की ठगी,एक ऐप पर बचाव की सीख, दूसरे पर लूट का खेल!

Fraud: श्रीगंगानगर पुलिस ने देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सरगना लाजपत आर्य और उसके बेटे दीपक आर्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने दो मोबाइल ऐप बनाए थे—एक “Teachable” और दूसरा “Capmore FX”।Teachable ऐप पर लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके सिखाए जाते थे और शेयर बाजार में निवेश पर सेमिनार कराए जाते थे। दूसरी ओर, Capmore FX के जरिए लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की गई।

10 साल में 10,000 करोड़ की ठगी!
गिरफ्तार आरोपी करीब 10-12 साल पहले मजदूरी करते थे, लेकिन अब इनके पास करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कारें और आलीशान बंगले हैं। पुलिस का अनुमान है कि पिछले 10 वर्षों में इन्होंने देशभर में करीब 3.75 लाख लोगों से 10,000 करोड़ रुपए की ठगी की है।गिरफ्तार आरोपी लाजपत आर्य आठवीं फेल है, जबकि उसका बेटा दीपक 12वीं पास है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कर्नाटक के एक पीड़ित ने 4.5 करोड़ की ठगी की शिकायत दर्ज कराई।पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, यूपी, बिहार, तेलंगाना, राजस्थान समेत कई राज्यों में लोगों को शिकार बनाया। गिरोह के 75 बैंक खातों में करोड़ों का लेन-देन हुआ है।

मुख्य आरोपी फरार
गिरफ्तार आरोपियों के अलावा लाजपत का दूसरा बेटा अजय, जो Capmore FX का एमडी है, फरार है। बलजीत, जो सेमिनार में ठगी के तरीके सिखाता था, और सौरभ-सलोनी, जो निवेशकों को फंसाते थे, भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसके अलावा, कर्मजीत नामक आरोपी सोशल मीडिया के जरिए इस ऐप का प्रचार करता था।मुख्य आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस अब फरार ठगों की तलाश कर रही है और उनकी विदेश में मौजूदगी की भी जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई