बिलासपुर में बैंक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप, किसान के खाते से एक लाख 20 हजार रुपये गायब

बिलासपुर। एक किसान ने एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी पर धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला कोटा थाना और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है। पीड़ित किसान ज्ञानचंद यादव का कहना है कि उनका बैंक खाता मार्च में तकनीकी कारणों से होल्ड हो गया था। होल्ड हटवाने के लिए जब वे बैंक गए तो वहां बैंक की महिला कर्मचारी आरती यादव ने उनका एटीएम कार्ड लेकर उसके दोनों तरफ की फोटो खींची।

उसके बाद महिला कर्मचारी ने कहा कि उन्हें एक कॉल आएगा और कॉल में मिले ओटीपी को बताना होगा। जैसे ही उन्होंने ओटीपी बताया, उनके खाते से एक लाख 20 हजार रुपये कट गए।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि यह धोखाधड़ी बैंक कर्मचारी के द्वारा की गई है। इस तरह के साइबर फ्रॉड के खिलाफ पुलिस लगातार जनता को जागरूक कर रही है, फिर भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय हैं।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से सतर्क रहने और अपने बैंक डिटेल्स किसी को न बताने की अपील कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई