22 लाख के इनामी नक्सली-दंपती समेत 4 ने किया आत्मसमर्पण

कोंडागांव।कोंडागांव में मंगलवार को चार नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी। एसपी वाय अक्षय कुमार की मौजूदगी में यह आत्मसमर्पण किया गया। सरेंडर करने वालों में मानपुर डिवीजन के कोतरी एरिया कमेटी प्रभारी लक्ष्मण कोर्राम उर्फ जुन्नू शामिल हैं, जिन पर 8 लाख रुपए का इनाम था।

उनकी पत्नी मड्डो उर्फ जरीना भी कोतरी एरिया कमेटी की सदस्य रही हैं और उनके ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। अन्य दो नक्सलियों में गवाड़ी जनताना सरकार के अध्यक्ष पांडूराम शामिल हैं, जिन पर 1 लाख रुपए का इनाम था। साथ ही कंपनी नंबर 5 के सदस्य और नक्सली डॉक्टर सखाराम भी शामिल हैं, जिन पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई, नक्सली संगठन में बढ़ते आंतरिक मतभेद और वरिष्ठ नेताओं का आत्मसमर्पण प्रमुख कारण रहे। इसके अलावा, समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित और स्थिर पारिवारिक जीवन जीने की इच्छा भी आत्मसमर्पण की बड़ी वजह रही। एसपी वाय अक्षय कुमार ने सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को तुरंत 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके अलावा, शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाओं और राहत के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से पत्राचार किया गया है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की यह पहल न केवल सुरक्षा बलों के प्रयासों की सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि नक्सली गतिविधियों में कमी और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के अवसर बढ़ रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि ऐसे कदमों को प्रोत्साहन और पुनर्वास के माध्यम से स्थायी और सकारात्मक दिशा दी जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई