प्रदेश के चार लाख कर्मचारी आज हड़ताल पर, काम-काज होगा ठप जाने क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने आज राज्य व्यापी कलम बंद काम बंद ताला बंद का आव्हान किया है। फेडरेशन ने “मोदी की गारंटी” लागू करने की माँग पर हड़ताल का एलान चौथे चरण में किया है। इस चरण में 33 जिला एवं 146 विकासखंड के कर्मचारी अधिकारी प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त करेंगे।मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी संभाग/ जिला/ ब्लॉक के प्रभारी/संयोजक/पदाधिकारी/प्रतिनिधियों ने 6 अगस्त को मंत्रालय ने सामने “झन करव इनकार हमर सुनव सरकार” आंदोलन के प्रथम चरण में मशाल लेकर जमकर प्रदर्शन किया था।

गौरतलब है कि फेडरेशन ने मोदी की गारंटी का क्रियान्वयन नहीं होने के स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। जिसके द्वितीय चरण में 20 से 30 अगस्त 24 तक सांसदों एवं विधायकों को ज्ञापन सौंपा गया,तृतीय चरण में 11 सितंबर 24 को जिला/ब्लॉक/तहसील में मशाल रैली तथा प्रदर्शन,चौथे चरण में 27 सितंबर 24 को प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी अवकाश में रहकर कलम बन्द काम बन्द हड़ताल करेंगे। यदि सरकार ने मोदी की गारंटी पर क्रियान्वयन नहीं किया तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल का आव्हान करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई