सारंगढ़ में विजयादशमी पर 200 साल पुराना गढ़ उत्सव मनाया गया

सारंगढ़-बिलाईगढ़। विजयादशमी के अवसर पर सारंगढ़ में रियासतकालीन गढ़ उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस साल उत्सव में सारंगढ़ राज परिवार की डॉ. मेनका देवी सिंह (वर्तमान राजा), उनके पति डॉ. परिवेश मिश्रा और पुत्री कुलिशा सिंह के साथ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और विधायक उत्तरी जांगड़े की मौजूदगी ने उत्सव की भव्यता बढ़ा दी।

राजा ने क्षेत्रवासियों को शांति और समृद्धि की कामनाओं के साथ विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।

इस गढ़ उत्सव का आयोजन करीब 200 सालों से राजपरिवार द्वारा किया जाता रहा है। गढ़ चौक पर मिट्टी के टीले पर सैनिकों के रूप में वालंटियर खड़े थे। गढ़ के नीचे पानी का गढ़ा बना था, जिसमें लगभग 25 प्रतिभागियों ने नुकीले औजारों से मिट्टी के टीले को खोदते हुए ऊपर चढ़ाई की।

प्रतिभागी अजय ने सुरक्षा प्रहरियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक गढ़ पर चढ़ाई पूरी की और उन्हें गढ़ विजेता की पदवी से सम्मानित किया गया।

इस उत्सव को देखने के लिए आसपास के गाँवों से 5 से 10 हजार लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई