पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने अपनी ही पार्टी को किया कटघरे में खड़ा, राइस मिलर्स हड़ताल के संबंध में अमित शाह को लिखा पत्र

रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के ठीक पहले भाजपा के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने उन्हें पत्र लिखकर राइस मिलर्स के हड़ताल की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराया है, और अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसा लगता है सरकार किसानों का धान नहीं खरीदना चाहती। पूर्व गृहमंत्री कंवर ने राइस मिलर्स की बकाया भुगतान कराने, शासन के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए अमित शाह को हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button