शपथ ग्रहण समारोह में, वन मंत्री कश्यप खिलाएंगे जलेबी….

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने हरियाणा में रिजल्ट आने से पहले ही कांग्रेस के जलेबी आर्डर पर तंज कसा है। वन मंत्री ने कहा कि विपक्ष की कांग्रेस पार्टी को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है और शपथ ग्रहण में कांग्रेस को जलेबी खिलाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से लगातार मिठाइयों को आर्डर दे रही है, लेकिन आर्डर उठा नहीं पा रही है। इस बार भी उन्होंने जलेबी का आर्डर दिया था, लेकिन जलेबी भी नहीं चल पाई। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत के साथ ही सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई है। मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता कह रहे थे कि अपना नाम बदल लेंगे अब पता नहीं कौन सा नाम रखेंगे।

पूर्व मंत्री भगत पर ली चुटकी

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अमरजीत भगत ने भी हार पर मूंछ मुंडवाने का दावा किया था। इसे लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मूंछ कटवाने की बात हुई थी, बाद में पता चला कि मूंछ छटवाया है। जिनकी मूंछ को जनता ने ही काट दिया है, वो तो अब मूंछ दिखाने के लायक भी नहीं रहे।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट को लेकर साधा निशाना

मंत्री कश्यप ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुने जाने को लेकर विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश में नेता खोजना मुश्किल हो चुका है। कांग्रेस के बड़े नेता ही सर दर्द बन चुके हैं।

प्रदेश में सेक्स एजुकेशन को लेकर यह कहा

प्रदेश में सेक्स एजुकेशन को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारे बच्चों को गुड टच और बेड टच की जानकारी दी जाती है। इसे बेहतर और वृहद रूप में कैसे अच्छा करें, इस पर कार्य किया जाएगा। महतारी सदन के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। इसे लेकर मंत्री कश्यप ने कहा कि पंचायत मंत्री ने हमारी माता बहनों को सशक्त करने के लिए लगातार नई योजना बनाई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button