Forest fire: रायगढ़ की पहाड़ी में भीषण आग, आस-पास मची अफरा-तफरी

Forest fire (रायगढ़) : गर्मी बढ़ते ही पहाड़ों में आग लगने की घटना शुरू हो गई। रायगढ़ स्थित गजमार पहाड़ी में आग लगने से आसपास इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग तेजी से फैल रहा है। इस घटना की जानकारी वन विभाग को नहीं है। फिलहाल वन विभाग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। इस भीषण आगजनी से पेड़-पौधों को काफी नुकसान हुआ है।
साथ ही जंगली जानवरों को भी दहशत में दाल दिया है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को कांकेर जिले की पहाड़ी में भीषण आगजनी की घटना सामने आई थी, जिसके चलते जंगल में पेड़-पौधों और जंगली जानवरों को काफी नुकसान हुआ था।





