खौफनाक ‘पैसों की बारिश’ ठगी का पर्दाफाश: बिल्हा में तांत्रिक गिरोह गिरफ्तार

बिल्हा/बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र में अंधविश्वास और लालच का खतरनाक खेल सामने आया है। तंत्र-मंत्र की आड़ में ‘पैसों की बारिश’ कराने का दावा कर ठगों ने लोगों से ढाई लाख रुपये लेकर ढाई करोड़ का सपना दिखाया और लाखों की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में दो पुरुष और तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मास्टरमाइंड विजय राज नए शिकार तलाशता था। इसके बाद आरोपी ‘पंडित’ बनकर पीड़ितों को बिल्हा के सुनसान ठिकाने पर बुलाते, धूप-दीप और तंत्र-मंत्र का नाटक रचते और ढाई लाख रुपये की ‘आहुति’ देने पर नोटों की बारिश का भरोसा दिलाते। महिलाओं की भूमिका पीड़ितों को भावनात्मक रूप से विश्वास में लेने की थी। पैसे मिलते ही आरोपी ‘चमत्कार’ के लिए समय मांगकर फरार हो जाते।

बिल्हा थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही घेराबंदी कर सभी पांचों को दबोच लिया। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि गिरोह आसपास के जिलों में भी सक्रिय था और दर्जनों लोगों को निशाना बना चुका है। पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि मेहनत की कमाई को दोगुना-तिगुना करने या आसमान से पैसे बरसाने जैसे दावों पर भरोसा न करें। ऐसे किसी भी ‘चमत्कारी बाबा’ की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई