Firing: मस्तूरी में गोलीकांड से सनसनी
Firing: जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के ऑफिस में फायरिंग

मस्तूरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार युवकों ने जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। (Firing) अचानक हुई इस गोलीबारी में ऑफिस के बाहर मौजूद करीब 11 लोगों में से दो लोगों को गोली लगी, जिनमें बीजेपी नेता रौशन सिंह के ससुर चंद्रकांत सिंह मुड़पार वाले के हाथ में और राजू सिंह के बाएं पैर में गोली लगी हैं।
बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,
दोनों घायलों को गंभीर हालत में बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया है। फायरिंग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया…..घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।(Firing) बताया जा रहा है कि एक मोटर सायकिल में तीन हमलावर आए थे और फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है





