fire in trailer vehicle: मानिकपुर कोल में बड़ा हादसा, कोयला लोड करते समय ट्रेलर में लगी आग

fire in trailer vehicle (कोरबा) : कोरबा से एक बड़ी खबर सामने आई है। मानिकपुर कोल साइडिंग में कोयला लोड करते समय एक ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। गौरतलब है कि मानिकपुर कोल साइडिंग में पहले भी कोयला चोरी और आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा उपायों पर सवाल उठते हैं।





