Fire In The Pandal: राज्य युवा महोत्सव के दौरान पंडाल में लगी आग,
मंच के पास मचा हड़कंप.

बिलासपुर में आयोजित राज्य युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंच के ठीक बगल में बने कार्यक्रम पंडाल में अचानक आग लग गई। (Fire In The Pandal) आग लगते ही मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी हड़बड़ा गए, वहीं कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर एक्सटेंशन से आग पर पाया गया काबू…….
गनीमत रही कि आग पर समय रहते फायर एक्सटेंशन की मदद से काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। (Fire In The Pandal) प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और स्थिति सामान्य होने के बाद कार्यक्रम को आगे जारी रखा गया…..





