Fire In The Factory: सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग,

दो श्रमिकों की मौत......

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने देर रात तक हड़कंप मचा दिया। (Fire In The Factory) आग इतनी भयावह थी कि दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

देर रात तक दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों का सामान जलकर खाक….

इस दर्दनाक हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे दो श्रमिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Fire In The Factory) आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में रखा फर्नीचर, कच्चा माल, मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, वहीं फैक्ट्री परिसर में खड़ी ऑयल टैंकर, मालवाहक वाहन और बाइक भी जल गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ऑयल लीकेज बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटा हुई है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई