FIR registered against Ram Singh: मुस्लिम धर्मगुरु पर टिप्पणी मामले में हिंदू संगठन के नेता ठाकुर राम सिंह पर FIR दर्ज…

धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप,सोशल मीडिया पोस्ट और जश्न के बाद सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, (FIR registered against Ram Singh) जहाँ हिंदू संगठन से जुड़े ठाकुर राम सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, ठाकुर राम सिंह ने मुस्लिम धर्मगुरु अयातुल्ला खामेनेई को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी पोस्ट की थी और उनकी मृत्यु पर कथित तौर पर मिठाई बाँटकर जश्न मनाया था।

सोशल मीडिया पोस्ट और जश्न के बाद सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, (FIR registered against Ram Singh)

इस कृत्य से मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद समुदाय के प्रतिनिधियों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। वर्तमान में पुलिस इस पूरे प्रकरण की सूक्ष्मता से जाँच कर रही है ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई