बिलासपुर में 7 कांग्रेस नेताओं पर FIR, नगर निगम सभा के बाहर हंगामे के बाद कार्रवाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और पार्षद दिलीप पाटिल समेत कुल 7 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने नेताओं पर बलवा करने, सार्वजनिक मार्ग को जाम करने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

दरअसल, पूरा विवाद लिंगियाडीह इलाके में प्रशासन की ओर से चलाए गए अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध से शुरू हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए नगर निगम सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी और चक्काजाम किया गया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताया है।

इस घटना के बाद बिलासपुर की राजनीति में फिर से हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में मामला और गरमा सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई