Fierce Fire: प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में अचानक लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलपहरी में उस वक्त अफरातफरी मच गई, (Fierce Fire) जब सिलपहरी के ब्लॉक-बी, प्लॉट नंबर-4 स्थित श्री साईं ट्रेडर्स नामक प्लास्टिक से भरे कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उससे उठता घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया आग पर काबू, Fierce Fire

आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही आग ने गोदाम में रखे प्लास्टिक स्क्रैप को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस भीषण आगजनी के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, वहीं मिली जानकारी के अनुसार परिसर में प्लास्टिक कबाड़ का काम किया जाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button