छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी फैजल खान गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक युवती से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद फैजल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फैजल सिरगिट्टी का रहने वाला है और घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि फैजल ने न केवल उसके साथ छेड़छाड़ की, बल्कि उसे अश्लील वीडियो और मैसेज भी भेजे। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद से ही फैजल फरार था।
आखिरकार मुखबिर से मिली सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी फैजल छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।





