Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

निराश्रित मवेशियों से परेशान किसान एक माह में दूसरी बार उतरे सड़क में

जशपुरनगर। निराश्रित मवेशियों से परेशान किसान रविवार की सुबह से सड़क में उतर आए। मवेशियों की समस्या को नियंत्रित ना कर पाने से भड़के किसानो ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरने में बैठ गए है। किसानो के इस आंदोलन से जशपुर सन्ना बगीचा सड़क पूरी तरह से जाम हो गया है। धरने में बैठे हुए किसान,सड़को में भटक रहे मवेशियों से खेतो में खडे फ़सल को हो रहे नुकसान से नाराज है।

किसानो का कहना है कि इन दिनों खेतो में मिर्च,टमाटर,धान की फ़सल ख़डी हुई है।फसलों की रखवाली के लिए दिन भर मेहनत करते हैँ,जिससे ये मवेशी खेतो में नहीं घुस पाते,लेकिन रात होते ही मवेशी खेतो में घुस कर फ़सल को चट कर जाते है,जिससे उन्हें नुकसान होता है। इज नुकसान का उन्हें सरकार मुआवजा भी नहीं देती है।

निराश्रित मवेशियों की समस्या के मामले का समाधान नहीं होने तक धरने पर बैठे रहने पर किसान अड़े हुए हैँ। इधर,किसानो के आंदोलन की खबर मिलने पर तहसीलदार और थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौक़े पर पहुंच गए हैँ। किसानो को समझाईश देकर सड़क खुलवाने की कोशिश जारी है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते अगस्त माह में भी सन्ना के किसानो का आक्रोश निराश्रित मवेशियों की समस्या को लेकर फूटा था। तब किसानो ने इन मवेशियों को एक सरकारी भवन के बाउंड्री में बंद करके,इन्हे नीलाम करने की घोषणा कर दी थी। इससे किसान और मवेशी पालक आमने सामने आ गए थे और विवाद की स्थिति बन गई थी। काफी देर तक चले विवाद के बाद अधिकारियो ने पशु पालको और किसानो को समझाईश दे कर मामले को शांत किया था। लेकिन एक माह बाद फिर किसानो का गुस्सा सड़क पर फूटा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई