किसानों को समय पर मिलेगा खाद और बीज, कलेक्टर ने दिए निर्देश

बलौदाबाजार। खरीफ सीजन में किसानों को खेती के लिए जरूरी खाद और बीज समय पर और पर्याप्त मात्रा में मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी के तहत कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को कृषि, सहकारिता और विपणन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक की स्थिति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को यूरिया, एनपीके और डीएपी जैसे उर्वरक उनकी जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी उर्वरक को भी किसानों में प्रोत्साहित करने के लिए कहा।

समितियों और केंद्रों पर निगरानी के निर्देश

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समितियों और कृषि सेवा केंद्रों पर खाद और बीज की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जाए। जहां जरूरत हो वहां पहले से उर्वरक भंडारण कर लिया जाए ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

पर्याप्त भंडारण, किसानों को मिल रहा खाद-बीज

अधिकारियों ने बताया कि जिले में बीज का पर्याप्त भंडारण हो चुका है और किसानों को उनकी मांग के अनुसार बीज का वितरण भी लगभग पूरा हो चुका है। डीएपी उर्वरक का लक्ष्य 5000 मीट्रिक टन था, जबकि अब तक 5700 मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है। इसी महीने और करीब 25 मीट्रिक टन डीएपी आने की संभावना है।

इसके अलावा एनपीके उर्वरक की खेप भाटापारा रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी है, जिसमें से 75 मीट्रिक टन बलौदाबाजार जिले के लिए उपलब्ध रहेगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसानों को समय पर सभी जरूरी खाद और बीज उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई