किसानों को मिल रही राहत: 21 क्विंटल धान खरीदी की सुविधा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार किसानों से किए गए वादे को निभा रही है। किसानों से प्रति एकड 21 क्विंटल धान खरीदी हो रही है। इसको लेकर किसानों में खुशी है। मुनरेठी निवासी कृषक दिलीप चेलक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में उठाए गए कदमों से अब किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। सरकार की तरफ से टोकन और बारदाना की उपलब्धता आसानी से हो रही है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद को बिना किसी कठिनाई के धान खरीदी केंद्रो में बेचने का अवसर मिल रहा है। किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ की दर से समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, धान का अधिक उत्पादन होने से बेचने के लिए समस्या होती थी, लेकिन अब 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होने से परेशानियां नहीं हो रही है। इस पहल से किसान बहुत खुश हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इससे किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button