फर्जी RPF ASI बनकर प्लेटफॉर्म पर घूम रहा युवक पकड़ा, असली अफसर से सेल्फी लेकर लोगों को कर रहा था गुमराह

कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर सोमवार को एक बड़ा मामला सामने आया। यहां एक युवक आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की वर्दी पहनकर घूम रहा था। युवक लोगों को यह यकीन दिलाने की कोशिश कर रहा था कि वह असली RPF अफसर है। इतना ही नहीं, उसने मौके पर मौजूद असली ASI से सेल्फी लेने की भी कोशिश की।

12 नवंबर 2025 की दोपहर करीब 1:30 बजे ASI रमेशसिंह यादव ड्यूटी के दौरान प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। तभी उनकी नजर इस युवक पर पड़ी। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी पोस्टिंग ‘ऑस्टिन RPF पुणे’ में है और वह वंदे भारत ट्रेन में एस्कॉर्टिंग ड्यूटी कर रहा है। जब ASI यादव ने उससे उसकी टीम के बाकी स्टाफ के बारे में पूछा, तो वह उन्हें ब्रिज पर होने की बात बताने लगा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

मामला संदिग्ध लगने पर इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को बुलाया गया। युवक को जब RPF थाने ले जाया जा रहा था, तभी वह भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन RPF और GRP के जवानों आरक्षक मंगेश थेरे, रितेश त्रिपाठी और CIB के नीलकंठ गोरे ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।

फिलहाल, युवक को आगे की कार्रवाई के लिए GRP कल्याण के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि वह वर्दी कहां से लाया और इसका क्या मकसद था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई