जेल में कैदी से जबरन वसूली, प्रहरी ने बेटे के नाम पर खरीदी स्कूटी

कैदी जेल से छुटने के बाद जेल प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। आरोप है कि जेल के मुख्य प्रहरी रमेश बारसे ने बंदी से बेटे के नाम पर स्कूटी खरदवाई थी। जिसके लिए ऑनलाइन पेमेंट किया गया था। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर बंदी की पिटाई की जाती थी।

बंदी के जेल से छुटने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। जेल से छुटने के बाद बंदी ने दुर्ग SP और IG को इसकी शिकायत दी। बंदी ने बताया कि जेल के मुख्य प्रहरी रमेश बारसे ने जेल में स्कूटी खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करवाया था और बेटे के नाम पर स्कूटी खरीदवाई थी। बंदी के शिकायत के बाद अब पुलिस मामले को संज्ञान में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button