Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दो यूनिवर्सिटी की परीक्षा तारीखें टकराईं, हाईकोर्ट ने कहा- कोर्ट टाइम टेबल नहीं बदलेगा

बिलासपुर। अगर कोई छात्र एक साथ दो यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है और दोनों की परीक्षाएं एक ही दिन पड़ जाएं, तो कोर्ट इसमें दखल नहीं देगा। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक छात्र की ऐसी ही मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।

कोनी, बिलासपुर के सत्येन्द्र प्रकाश सूर्यवंशी पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी से एमएसडब्ल्यू और अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। जब दोनों यूनिवर्सिटी की फाइनल परीक्षाओं का टाइम टेबल आया, तो पता चला कि कई पेपर की तारीखें एक ही दिन पड़ रही हैं।

इससे परेशान होकर छात्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और मांग की कि दोनों यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं अलग-अलग दिन कराई जाएं। उसने यह भी कहा कि यूजीसी ने एक साथ दो डिग्री करने की अनुमति दी है और सरकार ने भी नई शिक्षा नीति लागू की है, फिर भी उसे परीक्षा देने में दिक्कत हो रही है।

लेकिन जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की बेंच ने कहा कि कोर्ट ऐसे मामलों में टाइम टेबल नहीं बदल सकता। कोर्ट ने साफ कहा कि जब तक कोई फैसला पूरी तरह से गैरकानूनी न हो, तब तक उसमें दखल देने का अधिकार नहीं है। केवल तारीखों के टकराने पर कोर्ट परीक्षा का शेड्यूल नहीं बदल सकता।

छात्र को अदालत से राहत नहीं मिली और उसकी याचिका खारिज कर दी गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई