तीसरे टी20 मैच में भारत इंग्लैंड से हारने के बाद भी, वरुण चक्रवर्ती और तिलक वर्मा ने रचा इतिहास..

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टी20  मैच का तीसरा मुकाबला भारत को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती को इस हार के बाद भी फायदा हुआ है। इन दोनों ने आईसीसी की ताजा जारी बल्लेबाजों और गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वरुण ने राजकोट टी20 में पांच विकेट लिए थे और इसका उन्हें बड़ा फायदा हुआ है और वो गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में 25 स्थान की छलांग लगाकर 5वें पायदान पर आ गए हैं। वरुण पांचवें पायदान पर आ गए हैं। ये उनकी बेस्ट रैंकिंग है।

साथ ही तिलक वर्मा बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ये तिलक के करियर की बेस्ट रैंकिंग है। उन्होंने दूसरे टी20 में नाबाद 71 रन बनाकर भारत की जीत में अहम रोल निभाया था। तिलक के 832 रेटिंग अंक सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और केएल राहुल के बाद इस प्रारूप में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा चौथे सर्वश्रेष्ठ हैं। वर्मा, जो दूसरे स्थान पर पहुंचने के समय 22 वर्ष और 82 दिन के थे, शीर्ष स्थान पर मौजूद ट्रैविस हेड से केवल 23 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं।

तिलक वर्मा के पास टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का अच्छा मौका है। यह रिकॉर्ड वर्तमान में बाबर आज़म के पास है, जो जनवरी 2018 में पहली बार शीर्ष पर पहुंचने से पहले 23 वर्ष, 105 दिन के थे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई