रायपुर को मिला अब तक का सबसे बड़ा पर्यावरण सुधार पैकेज, 151.59 करोड़ से बदलेगा शहर की हवा का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए पर्यावरण सुधार की दिशा में एक बहुत बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने रायपुर, कोरबा और दुर्ग–भिलाई के लिए कुल 301.69 करोड़ रुपये का स्वच्छ वायु अनुदान मंजूर किया है। इसमें से सबसे बड़ा हिस्सा 151.59 करोड़ रुपये ,रायपुर को दिया गया है, जो अब तक का सबसे बड़ा पर्यावरण पैकेज माना जा रहा है।
MP बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि यह फैसला लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाए गए सवाल और उसके बाद NEERI की अगस्त 2025 में जारी रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। इस रिपोर्ट ने रायपुर, सिलतरा, उरला और बोरझरा औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण के वास्तविक स्तर को स्पष्ट रूप से सामने रखा था।
केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पत्र लिखकर इसकी आधिकारिक जानकारी दी है।
नेता और आम जनता दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार जताया है।
इस अनुदान का उद्देश्य सिर्फ धन देना नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है।
स्वच्छ हवा हर नागरिक का अधिकार है और यह पैकेज उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।





