शनिचरी बाजार में अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम की समस्या जस की तस, नया फ्रूट मार्केट सुन्ना पड़ा

बिलासपुर:शनिचरी बाजार की समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर निगम ने नदी किनारे लाखों रुपए खर्च कर नया फ्रूट मार्केट बनाया है, लेकिन यहां भीड़ अभी कम है और मार्केट पूरी तरह से नहीं चल रहा है।

शनिचरी से रफ्ता पार कर शहर आने में लोगों को दिक्कत हो रही है। सबसे बड़ी समस्या है शनिचरी बाजार में अतिक्रमण का, जहां फल वाले और दूसरे व्यवसायी सड़क पर अपने ठेले लगा देते हैं। इसके कारण ट्रैफिक जाम होता है और वाहन चलाने वाले व राहगीरों को परेशानी होती है।

नए फ्रूट मार्केट में सेड और चबूतरे हैं, जहां 40-50 फल व्यवसायी आराम से बैठ सकते हैं। पार्किंग के लिए भी काफी जगह है। लेकिन लोग अभी भी पुराने रास्ते पर सड़क किनारे फल बेच रहे हैं, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा है।

नगर निगम के अतिक्रमण निवारण दस्ते को इस बात की जानकारी है, पर कई दिनों से इस पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। जनता उम्मीद कर रही है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकले ताकि ट्रैफिक की समस्या खत्म हो और नया फ्रूट मार्केट भी पूरा चल सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button