छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़: सेंट्रल कमेटी सदस्य गजरला रवि, अरुणा समेत 3 नक्सली ढेर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडपल्ली जंगल में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। ग्रेहाउंड्स फोर्स की कार्रवाई में नक्सल सेंट्रल कमेटी के टॉप लीडर गजरला रवि,  अरुणा और एक अन्य नक्सली मारा गया है।  मुठभेड़ अभी भी जारी है। मुठभेड़ में मारी गई अरुणा, कुख्यात नक्सली नेता चलपति की पत्नी थी। उसकी गिनती भी संगठन के सक्रिय और प्रभावशाली सदस्यों में होती थी। आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

गजरला रवि पर कई संगीन आरोप

गजरला रवि ने 10 फरवरी 2012 को बीएसएफ पर हमला कर कमांडेंट समेत तीन जवानों की हत्या की थी और हथियार लूटे थे। वह 2014 से फरार था और छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा क्षेत्र में सक्रिय था।

पिछले 15 दिनों में तीसरी बड़ी सफलता

यह मुठभेड़ सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे पहले बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क में सेंट्रल कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम को मार गिराया गया था, जिस पर ₹1 करोड़ का इनाम था। वहीं, 45 लाख के इनामी भास्कर को भी 12 दिन पहले सुरक्षाबलों ने ढेर किया था।

नक्सल नेटवर्क को लगा बड़ा झटका

लगातार हो रही सफल कार्रवाइयों से नक्सल नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है। इन मुठभेड़ों से सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ा है और प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई