सुकमा: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, एक नक्सली ढेर

सुकमा।जिले के जंगलों से एक बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के शहीदी सप्ताह को देखते हुए इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई।

सर्च ऑपरेशन में DRG, CRPF और STF के जवान शामिल थे। जवान जब जंगल में गश्त कर रहे थे, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की।

इस मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट भी किया, जिसकी चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं। वहीं, जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी कैंप लाया गया है। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी जारी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

SP और CRPF के डीआईजी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और सुरक्षाबलों का सहयोग करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई