Elephant Terror: सीपत में हाथी का आतंक, महिला पर हमला और फसलों को भारी नुकसान

Elephant Terror: सुरक्षा के लिए स्कूल बंद, जंगल में वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी..

बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में हाथियों का आतंक एक बार फिर लौट आया है। (Elephant Terror) कटघोरा वनमंडल से भटककर आया एक किशोर हाथी सोंठी वन क्षेत्र होते हुए खोंधरा, कारीछापर और ठरकपुर मार्ग से भरुवाडीह जंगल तक पहुंच गया। यहां पहुंचते ही उसने ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला दी। शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे भरुवाडीह की रहने वाली संत बाई ऊईके उस समय घायल हो गईं जब जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गईं और हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

जंगल में वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी.. (Elephant Terror) 

इस हमले में उनके कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं, जिनका इलाज वन विभाग द्वारा कराया गया। हाथी के प्रजनन काल में झुंड से बिछड़ने के चलते इस क्षेत्र में भटककर पहुंचने की जानकारी डिप्टी रेंजर लक्ष्मीकांत गढ़ेवाल ने दी। उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ठरकपुर और भरुवाडीह जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। उधर गांव में हाथी के घुसने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने बताया कि भटके हाथी ने एक प्लॉट की फेंसिंग तोड़ दी और कई खेतों की फसलें बर्बाद कर दीं।

गांव के आसपास कई स्थानों पर उसके पगचिह्न भी मिले हैं। स्थिति को देखते हुए भरुवाडीह प्राथमिक शाला में विचार सुबह पाली के बच्चों की छुट्टी कर दी गई और गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा मुनियादी कार्य व निगरानी जारी है….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई