साय सरकार में सांय-सांय आ रही है बिजली, जशपुर में 578 ट्रांसफॉर्मर हुए चेंज 

जशपुर : जशपुर जिला हाथी प्रभावित क्षेत्र हैं. जिले के दूरस्थ अंचलों में भी बिजली की संचालन निर्बाध रूप से हो इसके लिए विद्युत विभाग दिन हो या रात लगातार कार्य कर रहा है.आम लोगों के आवेदन पर विभाग का अमला तत्काल संज्ञान लेकर काम में जुट जाता है. विद्युत विभाग बारिश हो या अंधड़, पेड़ का बिजली के तारों या खंभों में गिरने जैसी चुनौतियों का लगातार सामना करते हुए बिजली की सुविधा उपलब्ध करा रही है. पिछले 9 महीने में जशपुर जिले में 578 ट्रांसफॉर्मर बदले गए हैं. 124 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. इसके साथ ही विभाग ने नई लाइन बिछाने, केबल, ग्रिप चेंज का काम भी किया जा रहा है.

कहां बदले गए ट्रांसफॉर्मर : विद्युत विभाग के जिले के विकासखंडों सहित इसके अंतर्गत आने वाले गांवों में विद्युत आपूर्ति में आने वाले बाधाओं को तत्काल निराकरण किया जा रहा है. विभाग ने बिजली लोड केपिसिटी के हिसाब से 578 ट्रांसफार्मर बदले हैं. जिनमें बगीचा विकासखंड में 42 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं. इसी तरह दुलदुला विकासखंड में 45, जशपुर विकासखंड में 50, कुनकुरी विकासखंड में 106, मनोरा में 29, सन्ना में 42, पत्थलगांव में 144, कांसांबेल में 55 एवं फरसाबहार में 65 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं।

इसी तरह जिले के आठों विकासखंड में 124 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं. जिसमें 100 केव्हीए का 16 ट्रांसफॉर्मर, 63 केव्हीए का 77 ट्रांसफार्मर और 25 केव्हीए का 31 ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है.शहरों के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था के निर्बाध रूप से संचालन से लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन प्रशासन को धन्यवाद कहा है.

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button