Success plan: बिजली विभाग का प्लान सफल, भारी गर्मी में भी बिजली संकट नहीं

Success plan: बिलासपुर। भीषण गर्मी के चलते इस वर्ष पूरे प्रदेश में बिजली की मांग में भारी इजाफा देखा जा रहा है। जहां प्रदेशभर में बिजली की मांग 7000 मेगावाट तक पहुंच गई है, वहीं बिलासपुर जिले में भी बिजली की मांग में औसतन 10% की वृद्धि दर्ज की गई है। हर साल गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने की आशंका को देखते हुए विद्युत विभाग ने पहले से ही आवश्यक तैयारियां कर रखी थीं।

विभाग के मुताबिक इस बार पर्याप्त संख्या में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध हैं और मांग के अनुरूप बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस वजह से शहरवासियों को अब तक बिजली कटौती जैसी गंभीर समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा है। हालांकि बिजली की बढ़ती मांग और उत्पादन में आ रही असंतुलन के कारण, विभाग रात्रि कालीन समय में कुछ क्षेत्रों में अल्पकालिक बिजली बंद कर मरम्मत और सप्लाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहा है।

बिलासपुर विद्युत विभाग के चीफ एग्जीक्यूटिव ए.के. अम्बष्ट ने बताया कि विभाग के पास इस समय पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उत्पादन मांग के मुकाबले थोड़ा कम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दिक्कतें सामने आई हैं। हालांकि, विभाग इन समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है ताकि उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा हो।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button