बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को अब हर महीने 1100 रुपये पेंशन, सीएम ने किया ऐलान

पटना।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा और जनहितैषी फैसला लिया है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को मिलने वाली मासिक राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है। यह घोषणा उन्होंने शनिवार को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से की। इस योजना का लाभ करीब 1.9 करोड़ 69 हजार 255 लोगों को मिलेगा। नई बढ़ी हुई राशि 10 जुलाई 2025 से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

बुजुर्गों को मिलेगा सम्मानजनक जीवन

नीतीश कुमार ने कहा, “बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान और जीवन यापन सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” राज्य में करीब 50 लाख वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थी हैं। अब 80 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों को भी 1100 रुपये मिलेंगे।

दिव्यांगों को राहत

बिहार विकलांगता पेंशन योजना के तहत अभी तक 400 रुपये प्रतिमाह मिलने वाले 9.64 लाख दिव्यांगजनों को अब 1100 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी। हाल ही में उनके खातों में 3.86 करोड़ रुपये DBT के जरिए ट्रांसफर किए गए हैं।

विधवा महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण

लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 8.63 लाख विधवा महिलाओं को अब 1100 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। सरकार का यह कदम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। विशेषज्ञ इसे चुनाव से पहले नीतीश सरकार का “मास्टर स्ट्रोक” मान रहे हैं, जिससे सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों में फिर से विश्वास कायम करने की कोशिश की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई