पुतला दहन: मंत्री विजय शाह के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

बिलासपुर:मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के एक विवादित बयान से सियासत गरमा गई है। उन्होंने महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कह दिया। इस बयान को लेकर पूरे देश में गुस्सा देखा जा रहा है। जब देश “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर गर्व कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जवानों से मिलने एयरबेस जा रहे हैं, ऐसे वक्त में मंत्री का ये बयान सेना और देश का अपमान माना जा रहा है।

बिलासपुर में इस बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका। ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडे के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी की और उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि अभी तक न तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है और न ही पार्टी ने कोई स्पष्ट बयान दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा, “एक महिला सेना अधिकारी पर ऐसी शर्मनाक टिप्पणी न सिर्फ महिला विरोधी है, बल्कि देश का भी अपमान है। मंत्री भले माफी मांग रहे हों, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान बताती है कि वो इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे।”

अब इस मामले पर हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है। कांग्रेस ने कहा है कि वे इस मुद्दे को जनता की आवाज़ बनाएंगे और तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई