Effigy burning: बिलासपुर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग

पुतला दहन कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की उठी आवाज

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व वाली महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई और फूलो देवी नेताम के निर्देश पर (Effigy burning) बिलासपुर शहर महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी निर्मला बत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में पुतला दहन कर विरोध जताया।

केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग, (Effigy burning)

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मंत्री का नाम एक गंभीर आपराधिक प्रकरण से जुड़ी फाइल में सामने आया है। महिला कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। शहर अध्यक्ष पिंकी निर्मला बत्रा और कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई