Education Department Suspends Salaries: शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम,लक्ष्य पूरा होने तक वेतन बंद

अपार आईडी पर डीईओ का कड़ा एक्शन,काम नहीं तो वेतन नहीं

बिलासपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। (Education Department Suspends Salaries) विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी अपार आईडी बनाने में लापरवाही अब कर्मचारियों को भारी पड़ने वाली है। कलेक्टर की समीक्षा बैठक में दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बावजूद काम में सुधार नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ा फैसला लिया है।

अपार आईडी में लापरवाही पड़ेगी भारी

जिला शिक्षा अधिकारी ने नौ संकुलों के समन्वयकों का अगले माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। जिन संकुलों में लापरवाही सामने आई है, उनमें कन्या चकरभाठा, धौराभाठा, कन्या बिल्हा, मटियारी, महमंद, बालक सीपत, जयरामनगर, चनाडोंगरी और गनियारी शामिल हैं। इन संकुलों में पिछले दो दिनों से अपार आईडी बनाने का काम पूरी तरह शून्य पाया गया।विभाग ने इसे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी और कार्य में रुचि न दिखाने का गंभीर मामला माना है। साफ शब्दों में कहा गया है कि जब तक तय लक्ष्य पूरा नहीं होगा, तब तक संबंधित समन्वयकों को वेतन नहीं दिया जाएगा।

शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, (Education Department Suspends Salaries) 

साथ ही वेतन जारी करने से पहले जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।कार्रवाई केवल समन्वयकों तक सीमित नहीं है। आईडी बनाने की धीमी गति को लेकर नौ संकुलों के नोडल प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी प्राचार्यों को 2 फरवरी तक स्वयं उपस्थित होकर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।जिला शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों में काम की रफ्तार तेज कराएं। समय पर संतोषजनक जवाब या सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को पत्र भेजा जाएगा।

शिक्षा विभाग का कहना है कि अपार आईडी छात्रों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का अहम माध्यम है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई