ED ने किया बड़ा दावा: लखमा के घर में शराब घोटाला के मिले सबूत

रायपुर। कांग्रेस की भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा शराब घोटाले में फंसते नजर आ रहे हैं। ED ने छापेमार कार्रवाई के दौरान पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर से शराब घोटाले का सबूत मिलने का खुलासा किया है।
ईडी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर बताया कि छापेमारी के दौरान कवासी लखमा द्वारा किए गए लेन-देन का हिसाब-किताब मिला है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए हैं। जिसमें मन जा रहा है की कई आपत्ति जनक रिकॉर्ड मिलेंगे।
गौरतलब है कि बीते दिनों ED ने कवासी लखमा और उसके बेटे हरीश लखमा सहित करीबियों के घर छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान रायपुर, धमतरी और सुकमा जिले के तक़रीबन 7 ठिकानों पर तलाशी ली गई थी।





