सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपी धरती, भारत से लेकर पाकिस्तान तक हिली जमीन

असम में 2.7 और पाकिस्तान में 3.5 तीव्रता दर्ज

दिल्ली। शनिवार सुबह भारत और पाकिस्तान में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। भारत के असम में जहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई, वहीं पाकिस्तान में 3.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। राहत की बात यह है कि दोनों ही देशों में अब तक किसी तरह के नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, असम में भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 29 मिनट 57 सेकंड पर आया। इसका केंद्र कछार जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जो 24.84 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.20 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है। असम में आए हल्के झटकों के कारण लोगों में थोड़ी देर के लिए दहशत का माहौल बन गया, हालांकि किसी तरह की क्षति दर्ज नहीं हुई।

वहीं, पाकिस्तान में सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। इसका केंद्र भी जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी पाकिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान भूकंपीय रूप से अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र में स्थित है। देश के बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे इलाके यूरेशियन प्लेट के दक्षिणी किनारे पर हैं, जबकि सिंध और पंजाब भारतीय प्लेट के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर आते हैं। इसी वजह से इन क्षेत्रों में बार-बार भूकंपीय गतिविधियां दर्ज होती रहती हैं।

दोनों देशों में आए इन झटकों ने लोगों को एक बार फिर याद दिला दिया है कि भूकंप के दौरान सतर्कता और सुरक्षा के उपाय कितने जरूरी हैं। फिलहाल NCS की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई