दिल्ली में फिर आ सकती है धूल भरी आंधी, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की तरह शनिवार शाम को भी धूल भरी आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

उड़ानों पर पड़ सकता है असर

एयर इंडिया ने बताया कि शनिवार शाम 5:30 बजे से रात 9:00 बजे तक धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसका असर उड़ानों पर पड़ेगा — कई उड़ानें लेट हो सकती हैं, कुछ डायवर्ट की जा सकती हैं और कुछ को रद्द भी किया जा सकता है।

शुक्रवार को आई तेज आंधी के कारण IGI एयरपोर्ट पर 50 से ज्यादा उड़ानें देर से चलीं। करीब 25 उड़ानों को उनके तय गंतव्य से अन्य जगह डायवर्ट करना पड़ा और कई को रद्द करना पड़ा।

एयर इंडिया ने जताया खेद, कहा- यात्री रहें अपडेटेड

एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की जानकारी एयर इंडिया की वेबसाइट या एयरपोर्ट के सूचना बोर्ड से लेते रहें। साथ ही एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

शुक्रवार को मौसम खराब होने से एयरपोर्ट पर भारी भीड़ और अव्यवस्था देखी गई। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। कुछ ने कहा कि सूचना बोर्ड अपडेट नहीं हो रहे थे और एयर इंडिया का कोई स्टाफ मदद के लिए मौजूद नहीं था।

यात्रियों ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रबंधन से मांग की कि ऐसे हालात में स्पष्ट सूचना और सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई