झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दो बच्चों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी इलाके में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। आरोपी डॉक्टर बिना किसी मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के इलाज कर रहा था।

मामला ग्राम टेंगनमाडा का है, जहां के निवासी जब्बार अली ने 17 जुलाई 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटों की मौत दीपक उर्फ चिंटू गुप्ता नाम के व्यक्ति के गलत इलाज की वजह से हुई है।

पुलिस ने एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की तो पता चला कि चिंटू गुप्ता के पास कोई मेडिकल योग्यता नहीं है और वह गैरकानूनी रूप से इलाज कर रहा था।

इसके बाद बेलगहना चौकी प्रभारी भावेश शेंडे और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button