बारिश के कारण नदी नाले से बाहर आ रहा पानी, कई गांव टापू में बदले…

जशपुर। जशपुरनगर बीते 48 घंटे से हो रही मूसलाधार वर्षा से पूरे जिले में सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नालो के उफान पर आ जाने से कई गाँवों का सम्पर्क टूट गया है। पुल पुलिया बह जाने से आवागमन भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिले क्व बगीचा ब्लाक में सबसे बुरी स्थिति देखने को मिल रही है। यहां का कलिया गांव टापू बनने के कगार पर पहुंच गया है।

कलिया को बगीचा मार्ग पर सिहारडांड नाला के उफान पर आ जाने से तहसील मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है। आसमान से बरश रही आफत की बारिश से कलिया,बछरांव,बुटूंगा,सिहारडांड सहित दर्जन भर गांव टापू बन गए हैँ। इन गांव के बच्चे बीते 3 दिनों से स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैँ। वर्षा का सिलसिला अब भी जारी है। इससे लोग स्थिति और बिगड़ने की आशंका जता रहे है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई