कोहरे के कारण सारनाथ एक्सप्रेस कई दिनों तक रद्द, दिसंबर से फरवरी तक रहेगा असर

दुर्ग। दुर्ग–छपरा–दुर्ग रूट पर चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस कोहरे के चलते कई दिनों में रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। बताया गया है कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित होता है।
15159 छपरा–दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस
यह ट्रेन 1 दिसंबर से 14 फरवरी तक चुनिंदा दिनों में नहीं चलेगी।
दिसंबर में रद्द तिथियां: 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 24, 27, 29, 31
जनवरी में: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31
फरवरी में: 2, 4, 7, 9, 11, 14
15160 दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस
यह ट्रेन 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक कुछ दिनों में रद्द रहेगी।
दिसंबर में रद्द तिथियां: 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30
जनवरी में: 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29
फरवरी में: 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य चेक कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।





