एयर इंडिया की लापरवाही से महिला ICU में भर्ती, परिजनों ने DGCA में की शिकायत

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ने 82 साल की बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। महिला को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा और फिर काफी दूर तक चलने के बाद वह काउंटर के पास गिर गईं। गिरने से उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। कोई भी स्टाफ उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया। अब महिला दो दिन से ICU में भर्ती हैं।

महिला की पोती, पारुल कंवर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से बेंगलुरु जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी, जिसमें उनकी दादी के लिए व्हीलचेयर की विशेष मांग की गई थी। टिकट पर व्हीलचेयर की पुष्टि भी थी, लेकिन एयरपोर्ट पर एक घंटे इंतजार के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली। इसके बाद महिला काफी मुश्किल से विमान में चढ़ीं, लेकिन उनके शरीर पर चोटें आईं और वह खून बहाते हुए विमान में बैठीं।

फ्लाइट क्रू ने बर्फ की पट्टियां दीं और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डॉक्टर को बुलाया, जहां महिला के होंठों पर दो टांके लगाए गए। डॉक्टर अब ब्रेन ब्लीड की आशंका जता रहे हैं। महिला के परिवार ने DGCA और एयर इंडिया में शिकायत दर्ज की है और अब वे कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। एयर इंडिया ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वे मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और जल्द ही जानकारी साझा करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई