नशेड़ियों ने रॉड और बेल्ट से युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक युवक की दिनदहाडे पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, मामूली बात पर नशेड़ियों के गिरोह ने एक युवक को बेरहमी से राड और बेल्ट से जमकर पीटा, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। किसी ने इस पिटाई का विडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने नशेड़ियों के गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता चौक का है।





