नशे में धुत पिता ने की बेटे की हत्या, गिरफ्तार..

बिलासपुर। छत्तीसगढ बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात सामने आया है। जहाँ शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे को कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दिया ।घटना सकरी के ग्राम खजुरी नवागांव की है। पुलिस ने पिता को गिरफ्ताक कर लिया है।
इस तरह से पिता ने की हत्या
यह पूरी घटनाक्रम कुछ इस तरीके से हुआ, 65 वर्षीय द्वारिका यादव नशे में घर पर गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान उसका बेटा इंद्र कुमार यादव, जो खुद भी शराब के नशे में था, उसे रोकने के लिए कमरे में गया। लेकिन पिता के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने पास रखी कुल्हाड़ी से बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पहले गर्दन, फिर सिर और पीठ पर वार कर दिया। जिससे इंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी पिता गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी पिता को हिरासत में लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपी पिता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।





