डॉ. अंकुश देवांगन को कला प्रदर्शनी ‘सोहई’ में किया गया सम्मानित

भिलाई। रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय स्थित आर्ट गैलरी में आयोजित कला प्रदर्शनी ‘सोहई’ में सुप्रसिद्ध मूर्तिकार डॉ. अंकुश देवांगन को सम्मानित किया गया। यह आयोजन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की उपस्थिति में हुआ।

इस खास मौके पर डॉ. अंकुश देवांगन को ललित कला अकादमी, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ से पहले बोर्ड सदस्य बनने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने किया। इस दौरान प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. ध्रुव तिवारी, जितेन्द्र साहू, हुकुम वर्मा, अनंत कुमार, सुनीता वर्मा, समाजसेवी प्रवीण कालमेघ, खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कलाकार और बड़ी संख्या में कलाप्रेमी मौजूद रहे।

दिल्ली से आए वरिष्ठ कला समीक्षक राम प्रवेश पाल, वसंत वीर उपाध्याय और डॉ. अंकुश देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने भाषण में डॉ. देवांगन ने छत्तीसगढ़ के कलाकारों की राष्ट्रीय पुरस्कारों में कम भागीदारी पर चिंता जताई और सभी को आगे आकर हिस्सा लेने की अपील की।

यह प्रदर्शनी खैरागढ़ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कला गुरु प्रो. मिश्रा की स्मृति में आयोजित की गई थी, जिसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। कला समीक्षकों ने इसे छत्तीसगढ़ की कला में अपार संभावनाओं की मिसाल बताया।

कार्यक्रम का संचालन गुजरात के बडोदरा से आईं डॉ. तरूणा ने किया।

गौरतलब है कि डॉ. अंकुश देवांगन भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं और शहर की सुंदरता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा बनाए गए भिलाई के प्रमुख स्थलों पर स्थित मूर्तियां जैसे सिविक सेंटर का कृष्ण-अर्जुन रथ, पंथी चौक, प्रधानमंत्री ट्रॉफी चौक, नटराज प्रतिमा, श्रमवीर चौक और सुनीति उद्यान की कलाकृतियां आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई