छत्तीसगढअपराध

कुत्ते ने न्यू-ईयर पार्टी में डाला खलल, मेहमानों के लिए बनाया गया मुर्गा पड़ोसी का कुत्ता कर गया चट

जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। घटना लंबीटोली गांव की है, जहां रहने वाले देवनाथ राम ने नए साल की पार्टी के लिए एक विशेष मुर्गा पाल रखा था। साथ ही न्यू-ईयर पार्टी के लिए मुर्गे की सब्जी तैयार कर सभी दोस्तों को आमंत्रित भी कर दिया गया था।

वहीं पड़ोस के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने अचानक इस पार्टी में रंग में भांग डाल दिया। दरअसल इस पालतू कुत्ते ने पार्टी के लिए तैयार किया गया सारा मुर्गा बड़े मजे से चट कर घर से बाहर निकल गया। जिसके बाद दोनों पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हुआ। वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत कुनकुरी थाने में की है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Exit Poll: दिल्ली के अब तक 14 एग्जिट पोल सामने आए… पढ़िए! बीते दिन छत्तीसगढ़ की कंप्लीट इनसाइड स्टोरी…
Exit Poll: दिल्ली के अब तक 14 एग्जिट पोल सामने आए… पढ़िए! बीते दिन छत्तीसगढ़ की कंप्लीट इनसाइड स्टोरी… दिल्ली के अब तक के मुख्य मंत्रियों की पूरी सूची मंगलवार के दिन करें ये 5 काम, करियर से जुड़ी समस्या होगी दूर